
जानें शनिदेव के 9 वाहनों के बारे मे, कौन सा वाहन होता है शुभ और कौन सा अशुभ?
ऐसी मान्यता है कि शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनिदेव कई वाहनों की सवारी किया करते हैं। कौवे की सवारी शनिदेव का मुख्य वाहन माना गया है। शास्त्रों में शनिदेव के कुल 9 वाहनों का जिक्र है। ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में नक्षत्र,वार और तिथि की गणना से यह पता किया जा सकता है कि व्यक्ति की राशि में शनिदेव किस वाहन के साथ गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते हैं कि शनिदेव का कौन सा वाहन आपके के लिए है शुभ और कौन सा अशुभ?
- हंस: शनिदेव के सभी 9 वाहनों में से एक है हंस। इस पर सवार शनि भगवान को सबसे शुभ माना जाता है। हंस पर सवार शनिदेव व्यक्ति के मान-सम्मान और संपन्नता का प्रतीक भी माना जाता है।
- सियार: शनिदेव का वाहन सियार हो, तो इसे अशुभ मानते हैं। इस दौरान शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
- भैंसा: अगर शनि का वाहन भैंसा है, तो व्यक्ति को जीवन में उससे मिला-जुला फल प्राप्त होता है। तमाम कोशिशों के बाद ही उसे जीवन के कार्यों में सफलता मिलती है।
- कौआ: शनिदेव का वाहन अगर कौआ है, तो परिवार के सदस्यों के बीच में कलह बढ़ जाती है। ऐसे समय में शांति से मसले को सुलझाना चाहिए।
- हाथी: शनिदेव का वाहन हाथी भी होता है। जिसे अशुभ माना जाता है। यह विपरीत फल देता है।
- सिंह: सिंह को भी शनिदेव की सवारी माना गया है। सिंह पर सवार होने से शत्रुओं से विजय प्राप्ति होती है।
- घोड़ा: ऐसा माना जाता है कि शनिदेव घोड़े पर सवार होकर भी न्याय करते हैं और लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल प्रदान करते हैं। घोड़े को शनिदेव की शक्ति का प्रतीक माना गया है।
- गधा: शनिदेव का वाहन गधा भी होता है। इसे शुभ नहीं माना जाता है। लोगों के काफी प्रयासों के बाद ही जीवन में सफलता की प्राप्त होती है।
- कुत्ता और गिद्ध: कुत्ते और गिद्ध पर सवार शनिदेव का गोचर होने पर व्यक्ति के घर में चोरी, बीमारी और कई प्रकार से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। गिद्ध पर सवार शनिदेव व्यक्ति को हमेशा बीमार करते हैं।
By the calculation of Nakshatra, Var and Tithi in the person's horoscope, it can be found out with which vehicle Shani Dev is transiting in the person's zodiac.
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]